भिलाई| सहायक सांख्यिकीय अधिकारी की भर्ती परीक्षा 13 अप्रैल को होगी। इसके लिए व्यापमं से प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। 17 पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर-2023 में वैकेंसी निकली थी। इससे पहले, इसी महीने व्यापमं से प्रयोगशाला सहायक और मत्स्य निरीक्षक की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। कृषि संचालनालय के प्रस्ताव पर व्यापमं से सहायक सांख्यिकी अधिकारी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए गए हैं। परीक्षार्थी एडमिट कार्ड के अलावा मूल पहचान पत्र साथ रखेंगे।


