वैष्णो देवी में रोज 30 क्विंटल चना-हलवे का भोग:पहली बार रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन सिस्टम से क्राउड मैनेजमेंट; मार्ग में 4000 के रुकने की जगह

चार दिन से जम्मू रीजन का कठुआ जिला आतंकियों और सुरक्षा बलों की गोलीबारी से सहमा हुआ है, लेकिन वहां से 128 किमी दूर स्थित माता वैष्णो देवी के धाम कटरा में इसकी रत्तीभर भी सुगबुगाहट नहीं है। यहां की हवा में जयकारों की गूंज है। यात्रा मार्ग पर 6 लंगर, 24 घंटे सेवा, रोज 50 हजार लोगों का खाना
अर्द्धकुंवारी में प. बंगाल से आए भक्त योगेश चौधरी श्राइन बोर्ड के लंगर से प्रसाद खाकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि अविस्मरणीय माहौल है। लंगर में आप कभी भी जाओ, गर्म खाना ही मिलेगा। सीईओ गर्ग के मुताबिक इस बार भीड़ ज्यादा है, इसलिए तीन अतिरिक्त लंगर शुरू किए हैं। कुल 6 लंगर हैं, जहां रोज 50 हजार लोगों के लिए खाना बन रहा है। यहां 24 घंटे की सेवा है। कोई भूखा नहीं जाएगा। पहले देखिए चैत्र नवरात्र के पहले दिन की तस्वीरें… पढ़िए जम्मू से भास्कर रिपोर्टर की आंखों देखी… ————————————————— कठुआ एनकाउंटर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रुई गांव में दिखे 3 आतंकी, घर में घुसकर खाना मांगा, बच्चे को किडनैप किया, सेना पहुंची जम्मू के कठुआ जिले में 4 दिन से चल रहा ऑपरेशन साफियान रविवार को रुका रहा। इसका फायदा उठाते हुए जंगलों में छिपे 3 आतंकी जुथाना के रुई गांव में देखे गए। रविवार शाम करीब 7:45 बजे काले कपड़े पहने ये तीनों एक घर में घुसे। जहां उन्होंने खाना-पानी मांगा। खाने के बाद वे घर में मौजूद एक 13 साल के बच्चे को अपने साथ ले गए। हालांकि बच्चा पहाड़ी से कूदकर भागने में कामयाब रहा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *