6 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना, 2 में लू चलेगी:3 अप्रैल तक MP में तेज हवा-बारिश की आशंका; छत्तीसगढ़ में पारा 40 डिग्री पार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को देश के कई हिस्सों में अलग-अलग मौसम की स्थिति होने को लेकर अनुमान जताया है। वेस्ट बंगाल और गुजरात के बड़े हिस्से में लू चलने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र, गोवा, केरल समेत 6 राज्यों में तेज बारिश की आशंका है। इनमें नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्य भी शामिल है। इधर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही 20-30 किमी प्रति घनते घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इससे सुबह-शाम के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं ओडिशा और वेस्ट बंगाल के कई इलाकों में गर्म हवाएं चली। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम? 31 मार्च से 3 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आंधी के साथ हल्की बारिश की अनुमान है। इधर गुजरात और बिहार में गर्म हवाओं की वजह से 2-3 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ सकता है। वहीं वेस्ट बंगाल और गुजरात के कच्छ-सौराष्ट्र वाले हिस्सें में अगले दो दिन भी लू चलने का अनुमान है। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल में 30 मार्च से 3 अप्रैल के बीच गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में दो दिन तेज बारिश की संभावना: जयपुर समेत 11 जिलों के लिए अलर्ट, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आया राजस्थान में उत्तरी हवा के असर से सुबह-शाम की ठंडक बरकरार है। कल (रविवार) राज्य के तीन शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। प्रदेश में 2 से 4 अप्रैल के बीच बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 2 अप्रैल को 7 जिलों और 3 अप्रैल को 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… अप्रैल में ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम, आंधी भी चलेगी: MP के 40 जिलों में कल से 3 दिन असर; रतलाम-मंदसौर में आज बादल छाएंगे अप्रैल के शुरुआती 3 दिनों में मध्यप्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में असर देखने को मिलेगा। इससे पहले सोमवार को रतलाम, मंदसौर, अलीराजपुर और बड़वानी में हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *