अमित शाह आज हिसार आएंगे:ICU यूनिट का लोकार्पण, PG हॉस्टल का शिलान्यास करेंगे; कैंसर अस्पताल की मंजूरी मांगेगा जिंदल परिवार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा आएंगे। वह पूर्व मंत्री ओपी जिंदल की पुण्यतिथि पर हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही मेडिकल कॉलेज में 30 बेड के ICU यूनिट का लोकार्पण और PG हॉस्टल का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल 3 साल पुरानी कैंसर अस्पताल को मंजूरी की मांग भी अमित शाह के सामने रख सकते हैं। अमित शाह के साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, PWD मंत्री रणबीर गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल समेत अन्य मौजूद रहेंगे। अमित शाह का हेलिकॉप्टर सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज में उतरेगा। वह दोपहर 2 बजे तक यहीं रहेंगे। शाह के दोपहर के भोजन के लिए स्पेशल गुजराती पकवान बनाए जाएंगे। हर 5 फीट पर एक पुलिसकर्मी तैनात
अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा काफी कड़ी की गई है। रविवार को हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की प्रैक्टिस हुई। जिला स्तर के सभी अधिकारी, SPG कमांडो, बम निरोधक दस्ते के साथ डॉग स्क्वायड की टीम तैनात की गई हैं। हर 5 फीट पर एक पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। बिना पास के कोई अधिकारी-कर्मचारी अंदर प्रवेश नहीं कर सकता। मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। अंदर सिर्फ एम्बुलेंस और सरकारी गाड़ी को जाने की अनुमति है। नीलगाय को रोकने के लिए 10 फीट ऊंची जालियां लगाई
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में अमित शाह के हेलीपैड के चारों ओर 10 फुट ऊंची लोहे की जालियां लगाई गई हैं। इसके आगे लकड़ी के बैरिकेड लगाए गए हैं, ताकि जालियां मजबूती से टिकी रहें। हेलीपैड के चारों तरफ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। वहीं, इलाके में नीलगायों का प्रकोप काफी ज्यादा है। इसे ध्यान में रखते हुए वन्य प्राणी विभाग को हाईअलर्ट पर रखा गया है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी से विशेष टीमें बनाई गई हैं। जिंदल के ड्रीम प्रोजेक्ट को 3 साल से मंजूरी का इंतजार
मेडिकल कॉलेज जिंदल परिवार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रशासन ने 3 साल पहले इसकी मंजूरी के लिए आवेदन किया था। 6 मार्च 2022 को इसकी आधारशिला भी रखी जा चुकी है, लेकिन अभी तक सरकार से मंजूरी नहीं मिली। कैंसर अस्पताल पर करीब 120 करोड़ रुपए की लागत आ सकती है, जिसमें से 60 करोड़ रुपए अजंता फार्म के मालिक मधुसूदन अग्रवाल ने देने की सहमति दी थी, लेकिन हरियाणा सरकार ने इसकी भी मंजूरी नहीं दी। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 3 हजार मरीजों की OPD
फतेहाबाद के गोरखपुर में परमाणु संयंत्र लगने से यहां निकलने वाली रेडिएशन से कैंसर मरीजों की संख्या भविष्य में बढ़ने के आसार हैं। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का कैंसर अस्पताल प्रस्तावित है। यहां लगभग रोज 3 हजार मरीजों की OPD है। इनमें कैंसर के मरीज भी शामिल हैं। अग्रोहा में कैंसर अस्पताल बनने से इसका लाभ हरियाणा के साथ पंजाब और राजस्थान के मरीजों को भी मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *