हरियाणा BJP नेताओं पर गिरेगी केंद्र की गाज:इनमें 2 पूर्व सांसद, केंद्रीय मंत्री का करीबी भी शामिल; बड़ौली का दोबारा अध्यक्ष बनना तय

हरियाणा में BJP को नवरात्रि में ही नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए मौजूदा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का नाम लगभग फाइनल है। बड़ौली दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिल चुके हैं। भाजपा सोर्सेज के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में संगठन चुनाव प्रभारी अरुण सिंह प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी के 2 पूर्व सांसद, केंद्रीय मंत्री के करीबी एक नेता और एक जाति से जुड़ी लॉबी पर भी कार्रवाई हो सकती है। इसको लेकर भाजपा हाईकमान ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी को शक है कि ये लोग बड़ौली को दोबारा अध्यक्ष बनने से रोकने के लिए कसौली गैंगरेप केस में एक्टिव रहे। यह पूरी लॉबी अब भी इस मामले को हवा दे रही है, जिससे बड़ौली के साथ पार्टी की भी बदनामी हो रही है। केंद्रीय नेतृत्व ने नेताओं की रिपोर्ट तलब की
BJP से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक, हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत के बाद बड़ौली को दोबारा अध्यक्ष बनाकर इसका इनाम मिलना तय था। इसी बीच उनके खिलाफ पिछले साल हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुई गैंगरेप केस की FIR वायरल कर दी गई। हालांकि, पुलिस की जांच में यह फर्जी निकली। उलटा, जिस युवती ने रेप के आरोप लगाए, वही हनीट्रैप केस में फंस गई। अब भाजपा की अंदरूनी जांच में पता चला है कि बड़ौली से खुन्नस निकालने के साथ प्रधान पद पर नजर गड़ाए बैठे कुछ नेता इस साजिश में शामिल थे। वहीं, कुछ नेताओं ने केस दर्ज होने के बाद बड़ौली पर प्रेशर बनाने का काम किया, जिसकी वजह से बदनामी भाजपा की हुई। इसलिए, इस मामले की गुपचुप तरीके से रिपोर्ट मंगाई गई है। जल्द इन नेताओं पर कार्रवाई हो सकती है। बड़ौली का दोबारा अध्यक्ष बनना तय क्यों, 3 पॉइंट्स में जानिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *