बोकारो थर्मल | नव वर्ष के उपलक्ष्य में विहंगम योग सदगुरु सदाफल देव की बोकारो थर्मल शाखा द्वारा रविवार को स्वर वेद शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। स्थानीय आश्रम से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिला एवं पुरुष के द्वारा अपने माथे पर स्वर वेद तथा हाथों में पताका लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा बोकारो थर्मल की मुख्य सड़कों से होते हुए बोकारो थर्मल विहंगम योग सदगुरु सदाफल देव आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के बाद आश्रम में पूजा हवन और लंगर का आयोजन किया गया। मौके पर नीलकंठ, आनंद केसरी, केपी सिंह, प्यारेलाल यादव, परमेश्वर, रमेश, प्रभात, विंदा राम, जानकी यादव, पंचानंद, नरेश मिश्रा, द्वारिका महतो, मालती, रेणु दास सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।


