हेडगेवार जन्म शताब्दी पर किया गृह प्रवेश

बोकारो | डॉ. हेडगेवार जन्म शताब्दी सेवा समिति के बोकारो कार्यालय का गृह प्रवेश चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर रविवार को सेक्टर-1 सी में हुआ। इस अवसर पर हवन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इसमें स्वदेशी जागरण मंच, आरोग्य भारती, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। गृह प्रवेश के मौके पर रंजीत वर्णवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई। गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद रामनवमी का बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका और भारत को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *