सिटी रिपोर्टर | बोकारो नगर के सेक्टर-4 स्थित मजदूर मैदान में आयोजित राजन जी महाराज द्वारा चल रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा आयोजन के चौथे दिन प्रभु राम लल्ला के बाल लीला के प्रसंग सुनाया। राजन जी महाराज ने कहा कि हर बच्चे में प्रभु के दर्शन करिये। हर बच्चा प्रभु का ही रूप है। खेलते बच्चे देखकर खुश होइए। सोचिए कि प्रभु आपके सामने लीला कर रहे है। हमारे हृदय में उत्साह है या नहीं यह बता कर नहीं व्यवहार से पता चलता है। रामजी के बाललीला की कथा सुनकर पूरा बोकारो हर्षित उल्लासित हो गया। मंच के माध्यम से राजन जी ने सभी को पर्यावरण के प्रति सचेत किया एवं सभी से हर तरह से इसकी सुरक्षा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घर के हर मंगल अवसर पर वृक्ष लगाएं। अगर हमने ऐसा किया तो यह पृथ्वी बस 5 वर्ष में ही 500 वर्ष का भार उठा लेगी। रामजी के बाललीला की कथा सुनकर पूरा बोकारो हर्षित उल्लासित हो गया। जैसे ही राजन जी महाराज ने राजा जी खजनवा दे द का भजन गाया पूरा पंडाल झूम उठा। लोग जहां थे वहीं खड़े होकर झूमने लगे। बोकारो में चल रहे श्रीराम कथा आयोजन में देश भर से लोग आ रहे। पूरा पंडाल कार्यक्रम से पहले ही भर जा रहा है जिससे श्री राम कथा आयोजन ट्रस्ट के समिति सदस्यों एवम वालंटियर्स को अतिरिक्त मेहनत की जरूरत पड़ रही है ताकि श्रोता रामकथा में शामिल होकर निर्बाध रूप से श्रवण का लाभ उठाएं। सोमवार को श्री सीता-राम विवाह का महाराज जी बखान करेंेगे।


