रोडवेज बस से शातिर चोर गिरफ्तार:एक किलो चांदी व 24 हजार नगदी बरामद, जयपुर व कोटा में विभिन्न मुकदमे दर्ज

अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने रोडवेज बस से शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जी से 1 किलो चांदी व 24 हजार नगदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जयपुर, कोटा, बीकानेर सहित अन्य जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है। क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि जिला स्पेशल टीम को पुष्कर से अजमेर आने वाली रोडवेज बस में एक संदिग्ध युवक की सूचना मिली थी। टीम ने पुष्कर रोड पर नाकाबंदी कर रोडवेज बस को रुकवाया और तलाशी ली तो बस में संदिग्ध युवक सादिक उर्फ जाहिद बैठा मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के बैग को चेक किया तो बैग में चांदी का सामान, दो मोबाइल और चोरी करने में इस्तेमाल किए जाने वाले पीले हैंडल का पेचकस सहित 24 हजार नगदी बरामद हुई। पूछताछ करने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला कोटा ग्रामीण निवासी सादिक उर्फ जाहिद(35) पुत्र मोहम्मद सुबराती को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद हुए सामान को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में जयपुर, कोटा, बीकानेर सहित विभिन्न मुकदमे दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *