झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। राजखरसावां और बड़ाबांबो स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने के दौरान बाप-बेटे की मौत हो गई। घटना कुचाई खमारडीह नाला के पास की है। मृतकों की पहचान रुईदास हेम्ब्रम (48) और उनके 5 वर्षीय बेटे माहिर के रूप में हुई है। दोनों चक्रधरपुर के उंचीबीता गांव के रहने वाले थे। पटरी में बैठ ले रहे थे सेल्फी रुईदास और माहिर खरसावां के खमारडीह गांव में एक जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। कार्यक्रम के दौरान वे गांव के पास रेल पटरी पर सेल्फी लेने बैठ गए। इसी दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


