लुधियाना में हौजरी फैक्ट्री में आग का VIDEO:7 घंटे बाद पाया काबू; 4 मंजिला बिल्डिंग में चल रही थी, सारा सामान जला

लुधियाना में रात करीब अढ़ाई बजे किरपाल नगर स्थित जय महादेव हौजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आस-पास के लोगों ने आग की लपटें देखी तो शोर मचाया। फैक्ट्री मालिक को सूचित किया। जिन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंच फायर ब्रिगेड ने राहत कार्य शुरू किया। करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आग पर काबू पाया गया। शार्ट सर्कट से लगी आग जानकारी अनुसार, आग लगने के कारण शार्ट सर्किट है लेकिन अभी आधिकारिक रूप से दमकल अधिकारी भी कुछ नहीं बता रहे। किरपाल नगर में जिस समय ये हादसा हुआ तो तुरंत लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास की बिल्डिंगों से भी लोगों को बाहर निकलवा लिया गया। फैक्ट्री ग्राउंड फ्लोर सहित 4 मंजिला बनी है। फैक्ट्री में पड़ा सारा माल राख गया। फैक्ट्री मालिक केतन बोले… केतन ने कहा कि लोगों ने उन्हें सूचना दी कि फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में करोड़ों का नुकसान हो गया है।जिस समय आग लगी उस समय फैक्ट्री बंद थी। शार्ट सर्किट से आग लगने का शक है क्योंकि पहले भी कई बार ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग होती रहती है। फायर अधिकारी राजिंद्र बोले… जानकारी देते हुए फायर अधिकारी राजिंद्र ने कहा कि रात 2.40 बजे उन्हें आग लगने की सूचना कंट्रोल से मिली। बिना देरी फायर कर्मी आग बुझाने पहुंच गए। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को उसने चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की पूरी रात करीब 64 गाड़ियां आग बुझाने में इस्तेमाल हुई। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *