लुधियाना में मनाई ईद-उल-फितर:शाही इमाम बोले-भारत समूह धर्मो का गुलदस्ता है,इसे बिखरने नहीं देगें

पंजाब के लुधियाना में आज ईद-उल-फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। फील्ड गंज स्थित जामा मस्जिद में मुस्लिम भाईचारे ने नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की बधाई गई। जिला पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। ईद के अवसर पर राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा, विधायक अशोक पराशर और विधायक मदन लाल बग्गा भी मस्जिद में पहुंचे। शाही इमाम पंजाब बोले… शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा कि ईद का दिन नफरतों को मुहब्बत में बदलने का संदेश देता है। जो फिरकापरस्त ताकतें देश में नफरत की राजनीति करना चाहती हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शाही इमाम ने कहा कि आज का दिन रोजा रखने वालों के लिए अल्लाह तआला की तरफ से इनाम है। उन्होंने कहा कि हम दुआ करते हैं कि आज का दिन दुनिया भर के लोगों के लिए अमन का संदेश लेकर आए।
उन्होंने कहा कि देश की जनता की शक्ल में रह रहे करोड़ों हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, दलित आदि एक गुलदस्ता है और इस गुलदस्ते को किसी कीमत पर बिखरने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद लुधियाना से हमेशा आपसी भाई-चारे का संदेश दिया गया है, जिसकी मिसाल आज ईद के पवित्र मौके पर यहां मौजूद सभी धर्मों के धार्मिक तथा राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की मौजूदगी है। देश की आजादी के लिए मुसलमानों ने दी बेशुमार कुर्बानियां मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी के लिए लड़ी गई जंग से लेकर आज तक मुसलमानों ने अपने देश के लिए बेशुमार कुर्बानियां दी हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज मैं ईद के इस मुबारक मौके पर जहां पंजाब के सभी लोगों को मुबारकबाद देता हूं वहीं अल्लाह से दुआ करता हूं कि आज का दिन देश और हमारे राज्य के लिए रहमत और बरकत का पैगाम लेकर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *