वार्ड नं. 17 में 25 लाख रुपए से सीसी रोड और नाली बनेगी

जांजगीर-चाम्पा| नगर के वार्ड क्रमांक 17 में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का वार्डवासियों की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि विगत 5 साल में नगर के प्रत्येक वार्ड में सीसी रोड नाली, विद्युतीकरण, खेल मैदानों एवं स्कूलों का उन्नयन, समाज के हर वर्ग के लिए सामुदायिक भवनों का निर्माण मुख्य मार्गो का सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण जैसे विकास कार्य हुए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बिना किसी भेदभाव नगर में व्याप्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया है। वर्तमान में विगत 1 वर्ष से सत्ता परिवर्तन के बाद नगर के विकास कार्यों की रफ्तार धीमी हुई है, जो वर्तमान सरकार की नीति और नियत को दर्शाता है। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण पार्षद विवेक सिंह सिसोदिया ने किया। संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक सिद्धिकी व आभार प्रदर्शन जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ परस षर्मा, देवेश सिंह, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, पार्षद रामविलास राठौर, विष्णु यादव, भैरव मिश्रा, संतोश बोबई, हीरा उपाध्याय, हेमलता राठौर, मुस्कान परवीन, मनोरमा पाटेकर, कमल किशोर साव, आरएस क्षत्रीय, प्रभात तिवारी, रघुवीर सिंह सेंगर, अमर रोहिदास, दादू कष्यप, फरीद खान, जितेन्द्र दिनकर, अभिषेक सिंह सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *