मुरैना में जमीनी विवाद में बुजुर्ग दंपति पर हमला:घेरकर गोली मारी फिर की मारपीट; बेटे का आरोप- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

मुरैना के जौरा क्षेत्र के मढ़ैयनपुरा गांव निवासी एक बुजुर्ग पति पत्नी पर आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने हमला बोल दिया। बुजुर्ग के हाथ में गोली मारी और लाठी डंडों से दोनों को बेरहमी से पीटा। इस घटना की मुख्य वजह 10 बीघा सरकारी जमीन है, जिस पर वे लोग जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। बीते दिन गुरुवार को दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी को जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है। बता दें कि, बुजुर्ग बहादुर सिंह पुत्र धर्मजीत सिंह कुशवाहा, निवासी मढैयनकापुरा अपनी पत्नी रामकली कुशवाहा के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने गांव से जौरा जा रहे था। उसी समय बरौनियां बाबा मंदिर के पास दो बाइक पर सवार 6 लोग उनके पास पहुंचे और गोली मार दी। गोली बुजुर्ग बहादुर सिंह की बांह को छूती हुई निकल गई, जिससे वह जख्मी हो गया। उसके बाद उन लोगों ने उन दोनों पति-पत्नी पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस घटना में बहादुर सिंह के दोनों हाथों तथा दोनों पैरों में गंभीर चोटे आई है। रामकली के सिर में और आंख के ऊपर चोट है। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर किया हमला
इस हमले की मुख्य वजह 10 बीघा सरकारी जमीन है। जमीन पर गांव के ही कुछ लोग जिनके नाम प्रकाश तथा नरेश कुशवाहा है, वह जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने ने ही दोनों पति-पत्नी को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों आरोपियों ने सरकारी जमीन पर पहले कब्जा भी किया लेकिन बहादुर सिंह और उनके घर वालों ने उनका पुरजोर विरोध किया। इसी विरोध को लेकर उन लोगों ने दोनों पति-पत्नी पर जानलेवा हमला किया। घर पर जाकर पत्थर मारे, गालियां दीं इस घटना से पहले बहादुर सिंह के घर पर आकर पत्थर फेंके। इसके साथ-साथ उन्होंने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली पर भी डंडों से वार किया तथा पत्थर फेंके। जौरा थाना पुलिस नहीं कर रही सुनवाई बहादुर सिंह के बेटे जण्डैल सिंह कुशवाहा ने बताया कि जौरा थाना पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी है। वह थाने गए थे लेकिन पुलिस ने उनका कोई साथ नहीं दिया और न ही उनकी सुनवाई की। नहीं है गनशॉट युवक को गोली नहीं मारी गई है। उनकी रिपोर्ट लिखी जा चुकी है।- उदयभान सिंह यादव, थाना प्रभारी, जौरा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *