बिलासपुर में ईद पर्व पर उत्साह:ईदगाह सहित मस्जिदों में हुआ विशेष नमाज, अमन-चैन की दुआ मांगते हुए एक-दूसरे को लगाए गले

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ईद पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान ईदगाह सहित मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी, जिसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं, पर्व पर समुदाय के घरों में सेवइयों के साथ पकवान बनाकर दावत दी जा रही है। रविवार की शाम को चांद का दीदार होने के बाद मस्जिदों में ईद का एलान पहले ही कर दिया गया था। जिसके बाद रमजान-उल-मुबारक के मौके पर सोमवार को मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी गई। ईदगाह में सुबह से ही समुदाय के लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान सभी एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। ईदगाह में सुब्हानिया अंजुमन कमेटी की ओर से दी गई ईद के नमाज की इमामत हजरत अल्लामा और मौलाना अल्हाज शाह शब्बीर अहमद नूरी ने की। नायब इमाम के तौर पर हजरत अल्लामा और मौलाना मुफ्ती मोईनुद्दीन अशरफी और दूसरे नायब इमाम के तौर पर मौलाना यूसुफ रजा बरकाती मौजूद रहे। ईद से हफ्ते भर पहले से ही शहर के बाजार गुलजार रहे। मुस्लिम अकीदतमंदों के घर में सेवइयों का लजीज पकवान त्योहार को और खुशनुमा बना रहा है। दाऊदी बोहरा समाज ने एक दिन पहले मनाई ईद
इधर, दाऊदी बोहरा समाज ने रविवार को ईद मनाई। समाज के लोगों ने रविवार को खपरगंज स्थित जमातखाना में ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद खुतबा और तकरीर के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद चाय नाश्ता का कार्यक्रम हुआ फिर सभी लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। बच्चों से लेकर बुर्जुगों में दिखा उत्साह
ईद पर्व पर मुस्लिम समुदा के बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह दिखा। नए कपड़े पहनकर बच्चे भी बड़े-बुजुर्गों के साथ ईद की नमाज पढ़ते नजर आए। सभी लोगों ने सामूहिक रूप से देश में शांति, सुकून और भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *