एमपी में काली पट्‌टी बांधकर ईद की नमाज:फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर, वक्फ बोर्ड के लिए दुआ; मंत्री बोले-उन्माद की कोशिश बर्दाश्त नहीं

देशभर के साथ मध्यप्रदेश में भी आज सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम समेत सभी शहरों के ईदगाह और मस्जिदों में सुबह नमाज-ए-खास अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। भोपाल में कई मुस्लिम धर्मावलंबी बांह पर काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने पहुंचे। वे वक्फ अमेंडमेंट बिल का विरोध कर रहे थे। वहीं, ईदगाह के बाहर कुछ युवा फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर लेकर खड़े नजर आए। मोती मस्जिद में भी यमन और फिलिस्तीन के साथ वक्फ बोर्ड की जायदाद की हिफाजत के लिए भी दुआ पढ़ी गई। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, ‘बिना बिल पढ़े उसका विरोध करना गलत है। जब पाकिस्तान आतंकवादी हमला करता है, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होते हैं और कश्मीर में पंडितों पर जुल्म होता है, तब काली पट्टी क्यों नहीं बांधी जाती? उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ संपत्तियों से गरीब मुसलमानों को कोई लाभ नहीं मिला है। इसका फायदा केवल अमीर मुस्लिम नेताओं और बेजा कब्जा करने वालों ने उठाया है। फिलीस्तीन के समर्थन वाले बैनर पर सारंग ने कहा कि देश में फिरकापरस्ती और उन्माद फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देखिए, मध्यप्रदेश में कैसे मनाई गई ईद… मध्यप्रदेश में ईद के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *