झारखंड के ईदगाहों में जुटा मुस्लिम समुदाय:नमाज अदा कर एक दूसरे के लगे गले, ईद मुबारक बोल बांटी खुशियां

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में आज ईद मनाई जा रही है। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। भाईचारे और अमन-चैन की दुआ मांगी। फिर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। सुबह होते ही रांची के हरमू व डोरंडा ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे। विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों से एक जुटता के संदेश जारी किए गए। जहां इमाम के द्वारा बताया गया कि ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है। ईद मिलने और मिलाने का दिन है। गिले-शिकवे दूर करने का दिन है। मुस्लिम भाई अल्लाह की बात मानकर गुनाहों से बचें। राज्य के अलग-अलग जिलों में मन रहा ईद राजधानी रांची के अतिरिक्त राज्य के अलग-अलग जिले में ईद मनाया जा रहा है। जामताड़ा में उल्लासपूर्वक ईद मनाई गई। सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह दिखा। नए कपड़े पहन में बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। जामताड़ा के पाकडीह, सरखेलडीह, मिहिजाम बड़ी ईदगाह,हबीबनगर ढ़ेकीपाड़ा और न्यू टाउन सहित सभी ईदगाहों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर इमाम मौलाना अख्तर राजा ने कहा कि ईद भाईचारे और शांति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ईद पूरी शांति और सद्भाव के साथ मनाई गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। मौके पर सामाजिक सौहार्द का अनूठा नजारा देखने को मिला। राज्य के विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों की तस्वीरें देखें… धनबाद-बोकारो में भी बिखरी ईद की खुशियां बोकारो, धनबाद, रामगढ़ आदि जिलों में भी ईद को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। धनबाद में ईद-उल-फितर को लेकर रौनक नजर आया। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ की। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनाती की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *