जलालाबाद में ईद पर मस्जिद पहुंचे विधायक कंबोज:समाज को 6 मरले जमीन देने का किया ऐलान, तीन माह में रजिस्ट्री

देशभर में जहां ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है l वहीं तस्वीर फाजिल्का जिले के जलालाबाद के छोटा टीवाना रोड की मस्जिद से सामने आई है l जहां आज हिंदू सिख और मुस्लिम भाईचारे द्वारा यह त्योहार मनाया गया l मौके पर पहुंचे विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने जहां नमाज अदा की l वहीं उन्होंने मुस्लिम भाईचारे द्वारा रखी गई मांग को पूरा करते हुए मस्जिद के लिए 6 मरले जमीन देने का ऐलान किया l नमाज पढ़ने के लिए जगह की थी मांग जानकारी देते हुए मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने बताया कि उनके द्वारा लगातार मस्जिद में अपने कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं l ऐसे में ईद के त्योहार व अन्य त्योहारों के अवसर पर उनके द्वारा नमाज अदा करने को लेकर होने वाली भीड़ के चलते जगह की बहुत कमी पाई जाती है आज विधायक गोल्डी कंबोज उनके यहां पहुंचे l जहां उन्होंने विधायक से नमाज पढ़ने के लिए जगह की मांग की l तीन माह के अंदर होगी रजिस्ट्री विधायक गोल्डी कंबोज ने मौके पर मस्जिद के सामने पड़ी 6 मरले जमीन देने का ऐलान कर दिया और कहा कि आने वाले दो-तीन महीने के भीतर ही इसकी रजिस्ट्री भी करवा दी जाएगी l इतना ही नहीं मस्जिद को जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य की भी जल्द शुरुआत करवाने का उन्होंने भरोसा दिया l जबकि मुस्लिम भाईचारे का कहना है कि आज उन्हें ईद का विधायक ने तोहफा दिया है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *