कवर्धा। छग लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2023 में कवर्धा के विनायक तिवारी ने 52वां स्थान प्राप्त किया है। तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली है। उसका चयन जिला सेनानी के पद पर हुआ है। विनायक भिलाई के एक इंस्टीट्यूशन से बीटेक मैकेनिकल की परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण की। । विनायक तिवारी कैलाश नगर वार्ड- 3 निवासी तिर्थेश्वर तिवारी के पुत्र हैं। उनके पिता पूर्व माध्यमिक स्कूल जैतपुरी में प्रधानपाठक हैं। उपलब्धि पर परिवार व इष्ट मित्रों ने हर्ष जताया है।