​​​​​​​3 दिन ठंड से राहत, बस्तर संभाग के जिले भीगेंगे:3 डिग्री तक चढ़ेगा रात का तापमान; फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। बंगाल में एक सिस्टम एक्टिव है जिसके असर से समुद्र से नमी आने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है और ठंड का असर कम होने लगा है। अगले तीन दिन रात का पारा 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। गुरुवार को 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम आज बादल छाए रह सकते हैं। अगले तीन दिन बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ेगा जिससे ठंड कम होगी। गुरुवार को दिन का तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो नॉर्मल से एक डिग्री अधिक था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नमी बढ़ने के कारण आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बस्तर में ऐसा रहेगा मौसम कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से नमी आने से प्रदेश में तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री बढ़ गया है। प्रदेश में नमी और बारिश की स्थिति अगले तीन दिनों तक रहेगी। तब तक तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद मौसम साफ होने पर तापमान में फिर से गिरावट शुरू होगी। रायगढ़ में 13 डिग्री रहा रात का पारा यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों से सर्द हवाएं चल रही थी, लेकिन गुरुवार को उसका भी असर नहीं था। ऐसे में तीन दिन पहले की अपेक्षा ठंड का असर कुछ हद तक कम हुआ है। हालांकि आने वाले समय में तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है। …………………….
छत्तीसगढ़ में मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 5 हजार एकड़ टाऊ की फसल बर्फ जमने से बर्बाद:जशपुर में कड़ाके की ठंड से जम रही ओस; बस्तर में दो दिन बारिश जशपुर में बर्फ जमने से करीब पांच हजार एकड़ में लगी टाऊ की फसल बर्बाद हो गई है। पाले की परत जमने से दाने खराब हो गए हैं। बीते कुछ दिनों से रोजाना खड़ी फसल के ऊपर सुबह के वक्त बर्फ की परत जम रही है। किसानों के मुताबिक इस साल करीब 35 करोड़ रुपए की टाऊ की फसल जिले के पठारी इलाके से निकलने को तैयार थी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *