परमेश्वरी मंदिर में देवी भागवत कथा शुरू

भिलाई| प्रगति नगर रिसाली स्थित परमेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर रविवार को देवी भागवत पुराण कथा की शुरुआत हुई। पहले दिन सुबह महिलाओं ने परमेश्वरी मंदिर से कलश यात्रा निकाली, जो शिव मंदिर से होकर परिक्रमा करते हुए वापस कथा स्थल पहुंची। सुबह अभिजीत मुहूर्त में मां परमेश्वरी की पूजा कर 154 मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की गई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन व सुमन देवांगन ने देवी भागवत कथा में मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। भवन प्रभारी सत्यपाल देवांगन व इन्दु देवांगन सहायक यजमान हैं। पहले दिन कथावाचक आचार्य डॉ. नीलेश शर्मा ने कहा कि देवी भागवत पुराण कथा श्रवण से मानव मात्र को संसार चक्र से मुक्ति मिलती है। विनोद देवांगन, गजेन्द्र देवांगन, उपाध्यक्ष रेशमलाल, पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *