नक्सली कैंप पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई:विस्फोटक किया गया नष्ट, जंगल में छिपाए गए LMG मैगजीन समेत कई सामान बरामद

झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टोंटो थाना क्षेत्र के दिरीबुरू जंगल में छिपे नक्सली डंप को नष्ट कर दिया गया है। इस डंप से एलएमजी मैगजीन समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। साथ ही बरामद विस्फोटक को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया। हथियार और गोला-बारूद छिपाने की थी सूचना सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के नक्सली टोंटो के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखे हैं। नक्सलियों ने सुरंग बनाकर इसे रखा था। इस सूचना पर सरजामबुरू और दिरीबुरू के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया गया। 7 थर्मल बोतल भी किया गया बरामद नक्सली डंप से एक 7.62 एलएमजी मैगजीन, 75 वेल्डिंग रॉड, 4 सिरिंज, एक बंडल वेल्क्रो, एक कटर, एक साइकिल फ्रेम, 7 थर्मल बोतल और पोटेशियम बरामद किया गया है। सुरक्षा बल लगातार चला रहे अभियान क्षेत्र में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल समेत कई नक्सली नेता विध्वंसक गतिविधियों के लिए सक्रिय हैं। इनके खिलाफ चाईबासा जिला बल, कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की कई बटालियनों की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है। 2022 से गोईलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के कई गांवों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इनमें कुईडा, मारादिरी, हाथीबुरू, बोयपाईससांग, हुसिपी, राजाबासा और लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र शामिल हैं। ————————————- ये भी खबर पढ़िए सारंडा में सुरक्षाबलों ने की बड़ी कार्रवाई:नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी बरामद, मौके पर किया गया नष्ट, सर्च जारी चाईबासा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच जंगली पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी बरामद किए। बम निरोधक दस्ते की मदद से दोनों आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *