अंडर-16 क्रिकेट में हितेष वैद्य का धमाका:102 रन की पारी से टर्मिनेटर्स ने ब्लास्टर्स को हराया, टीम फाइनल में नहीं बना पाई जगह

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में सिंहभूम टर्मिनेटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने सिंहभूम ब्लास्टर्स को 101 रनों से हरा दिया। यह टर्मिनेटर्स की पहली जीत रही। टीम को 4 अंक मिले, लेकिन अंक तालिका में तीसरे स्थान पर होने के कारण फाइनल में जगह नहीं बना सकी। 10 चौके और 2 छक्के लगाए हितेष वैद्य ने टर्मिनेटर्स के कप्तान हितेष वैद्य ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। टीम ने 30 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। चिन्मय राय ने 29 और सोहम मैती ने 19 रन का योगदान दिया। 21.3 ओवर में 98 रन बनाकर ऑल आउट जवाब में ब्लास्टर्स की टीम 21.3 ओवर में सिर्फ 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से अहसान अहमद ने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। कृष्णा महतो ने 15 रन बनाए। टर्मिनेटर्स के प्रिंस कुमार यादव ने 3 विकेट लिए। वहीं, मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर पुष्पेंदु सेनगुप्ता ने हितेष वैद्य को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *