लुधियाना में कुत्ते ने बच्चे को नोचा:काम पर गई थी मां, डॉगी ने छाती और पैर पर मारे दांत; अस्पताल में मौत

लुधियाना में आज सुबह ताजपुर रोड बहादुर कालोनी 6 वर्षीय बच्चे को एक कुत्ते ने नोच लिया। बच्चे के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। लोगों ने किसी तरह कुत्ते को डंडे मारकर भगाया। खून से लथपथ बच्चे की हालत गंभीर देख उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उपचार दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतक बच्चे की पहचान आदित्य के रुप में हुई है। वह कालोनी में ही अपने परिवार के साथ रहता था। बच्चे की छाती और दोनों पैर पर कुत्ते के दांत लगे है। हादसे के समय बच्चे की मां फैक्ट्री में सफाई का काम कर रही थी। पड़ोसी ने कहा-गली में अकेला खेल रहा था बच्चा जानकारी देते पड़ोसी राजा ने कहा कि आज सुबह आदित्य गली में खेल रहा था। आवारा कुत्ते ने उसे अकेला देख कर झपट लिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग एकत्र हुए। लोगों ने कुत्ते को भगाया। आदित्य को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने पहले ही बता दिया कि उसकी मौत हो चुकी है। आदित्य सेकेंड क्लास में पढ़ता है। आदित्य के तीन भाई है। इलाके में कई जगहों पर आवारा कुत्ते घूमते हैं। आए दिन कुत्ते किसी न किसी को शिकार बना लेते हैं। बच्चे की मौत के कारण परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आदित्य के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। इस मामले में लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर से बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। विपक्ष ने मेयर को घेरा कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवाड़ ने कहा कि बच्चे को कुत्ते ने नोच खाया, बहुत ही दर्दनाक हादसा है। अब निगम की कमान मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के हाथ में है। उन्हें चाहिए कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल या मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की आओ भगत की जगह जमीनी स्तर पर जो लोगों को समस्याएं आ रही है उनका समाधान करे। निगम में दावे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं, लेकिन जमीन स्तर पर काम कोई नहीं हो रहा। आज उस परिवार से पूछ कर देखो जिनका बच्चा इस दुनिया से चला गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *