RAS मेन्स ​-2023 का रिजल्ट अगले सप्ताह!:RPSC कर रही री-चेकिंग; 2024 की भर्ती का प्री 2 फरवरी को

RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) की ओर से RAS मेंस-2023 का रिजल्ट इसी महीने एक सप्ताह बाद जारी किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार एग्जाम की कॉपी चेकिंग का काम पूरा हो गया है। वर्तमान में री-चेकिंग की जा रही है। हालांकि परिणाम घोषित करने की आयोग ने अधिकृत घोषणा नहीं की है। RPSC की ओर से 5 जिला मुख्यालयों के 71 परीक्षा केन्द्रों पर 20 और 21 जुलाई को 5 जिला मुख्यालयों के 71 एग्जाम सेंटर पर आरएएस मेंन्स -2023 ( राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी ) का आयोजन किया गया था। 19355 कैंडिडेट्स में से 16405 एग्जाम में शामिल हुए थे। वहीं 2950 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 84.76 प्रतिशत रही। अब कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट आने के बाद इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित करेगा। इस पूरे प्रोसेस में करीब 6 महीने का समय लगने की उम्मीद है। प्री में बैठे थे 4 लाख 58 हजार अभ्यर्थी
बता दें कि RAS के 907 पदों पर भर्ती के लिए 28 जून 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। बाद में इसके पदों की संख्या बढ़ाकर 972 कर दी गई थी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया। इसमें 4 लाख 58 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। मेन्स के लिए कुल 19 हजार 355 अभ्यर्थी हुए थे सफल
इसके बाद मॉडल आंसर-की जारी कर प्रश्नों पर आपत्तियां मांगी गई। निर्धारित अवधि दौरान आयोग को कुल 2200 अभ्यर्थियों की आपत्तियां प्राप्त हुई। आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों से करवाने के बाद 5 प्रश्न विलोपित और 3 प्रश्नों के उत्तर बदले गए। 19 अक्टूबर 2023 को आरएएस प्री परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया गया। इसमें कुल 19 हजार 355 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के सफल घोषित किए गए। पिछली भर्तियों की ये रही थी स्थितियां… आरएएस-2024 के लिए भर्ती प्रोसेस शुरू राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आरएएस-2024 में कुल 733 पदों के लिए भर्ती निकाली। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर से शुरू हुए और लास्ट डेट 18 अक्टूबर रखी गई। इनमें राज्य सेवा के 346 और अधीनस्थ सेवा के 387 पद हैं। एग्जाम 2 फरवरी को प्रस्तावित है। आयोग की RAS-PRE परीक्षाओं में उपस्थिति -: आरएएस-2024 में पदों की स्थिति, यहां देखें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *