पलामू में दो अलग-अलग यौन अपराध में गिरफ्तारी:19 साल की युवती से गैंगरेप, दूसरी युवती से शादी का झांसा देकर रेप; दो गिरफ्तार

झारखंड के पलामू जिले में दो अलग-अलग यौन अपराध के मामले सामने आए हैं। पांडू थाना क्षेत्र के झरनाखुर्द में एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। युवती जंगल में लकड़ी लेने गई थी। वहां 33 वर्षीय सोनू सिंह समेत पांच युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दो आरोपियों की पहचान की। उसने परिजनों के साथ थाने में दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चार आरोपी फरार हैं। दूसरी घटना पांडू थाना के कुटमू इलाके की है। यहां 19 वर्षीय आकाश कुमार ने एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। स्कूल से ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आकाश ने इनकार कर दिया। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *