अलवर जिले में लगातार तीसरे दिन भी सुबह हल्का कोहरा छाया है। रात को कड़ाके की सर्दी रही। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। वहीं कोहरा छाने से अब दिन में भी सर्दी का असर बढ़ गया है। कोहरे के कारण धूप का असर कम रहने लगा है। आगामी दिनों में सर्द और बढ़़ जाएगी। अलवर में लगातार कोहरे का असर बढ़ने लगा है। पिछले 3 दिनों में कई जगह कोहरे का असर अधिक रहा तो कुछ जगहों पर कम। लेकिन कोहरेने के कारण दिन का तापमान घटा है। जिसके कारण सर्दी का असर बढ़ने लगा है। हालांकि रात के समय कड़ाके की सर्दी रहती है। 3 दिन पहले अलवर में पाला जमा था। मौसम के जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में सर्दी बढ़ेगी। पाला जमेगा। हालांकि फसलों पर पूरी रौनक है। अभी दिन में धूप निकलती है और रात को सर्दी पड़ती है। इस तरह की सर्दी से फसलों की अच्छी ग्रोथ होती है।


