श्री द्वारिकाधीश मंदिर में आज से 3 दिवसीय 56 भोग मनोरथ की शुरुआत हुई। यह आयोजन मंदिर में 16 साल बाद अयोजित किया जा रहा है। आज सुबह मंगला दर्शन के बाद कुंडवारा का मनोरथ धराया जाएंगा। शनिवार को ग्वाल दर्शन में द्वारिकाधीश प्रभु को सोने के पालने में विराजित कर दर्शन कराए जाएंगे व रविवार शाम को 56 भोग का मुख्य मनोरथ किया जाएंगा। जहां प्रभु को 56 भोग धराया जाएंगा। 56 भोग मनोरथ के दौरान तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के निर्देशक असित कुमार मोदी व उनकी टीम भी पहुचेंगी। 56 भोग मनोरथ के दौरान मंदिर में दर्शन व्यवस्था में कुछ बदलाव भी किया गया है। जिसमें मंगला दर्शन आज सुबह 6 बजे खोले गए। वही श्रृंगार के दर्शन नही खुलेें। ग्वाल दर्शन में कुंडवारा का मनोरथ धराया जाएगा यह दर्शन पौने 12 बजे खुलेंगे। वही राज भोग के दर्शन आज नही खुलेंगे। उत्थापन के दर्शन शाम साढ़े चार बजे खुलेंगे। इसके बाद भोग व आरती के दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए नही होंगे। वही शाम पौने आठ बजे शयन दर्शन में विवाह मनोरथ के दर्शन खुलेंगे। कुंडवारा दर्शन में ठाकुरजी के सम्मुख 1042 मंडल खीर, भात, मठड़ी, लडडू व सिरा का भोग धराया जाएंगा। वही शाम को शयन में विवाह मनोरथ होगा। ठाकुरजी के विवाह के लिए मंडप बनाया गया है। मंदिर के रतन चौक, कमल चौक में विशेष सजावट की गई।


