गोड्डा में घर में लगी आग:ग्रामीणों ने मोटर पंप से बुझाई आग, अनाज-कपड़े जले; आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के धमड़ी गांव में एक मजदूर के घर में आग लग गई। मजदूर सुरेश पासवान के घर में लगी आग से उनका सारा सामान जल गया। आग की तेज लपटों को देखते हुए ग्रामीणों ने मोटर पंप और बाल्टी का इस्तेमाल किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रखंड क्षेत्र में दमकल की गाड़ी नहीं इस घटना में घर में रखे कपड़े और अनाज समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में दमकल की गाड़ी नहीं है। इस कारण आग की घटनाओं पर काबू पाना मुश्किल होता है। मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करने वाले सुरेश पासवान की आर्थिक स्थिति इस घटना से खराब हो गई है। मेहरमा अंचलाधिकारी अभिनव कुमार को घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजे का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *