छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार:महासमुंद के रास्ते स्कूटी से रायपुर ले जा रहे थे गांजा, कीमत 3 लाख रुपए

महासमुंद जिले में पुलिस ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर दो युवकों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में गांजा बरामद किया गया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि, काले रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी से दो लोग गांजा ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 पर ग्राम रेहटीखोल में नाकाबंदी की। जांच में स्कूटी नंबर CG 04 LL 3851 से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। एक रायपुर दूसरी ओडिशा का निवासी पकड़े गए आरोपियों में रायपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ सोनू सोनकर (32) और ओडिशा के बरगढ़ निवासी प्रमोद भोई (40) शामिल हैं। दोनों स्कूटी के बीच में एक प्लास्टिक की बोरी में गांजा रखा हुआ था। जब्त किए गए गांजे की कीमत 3 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपी भेजे गए जेल पुलिस ने दोनों आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी गांजे को ओडिशा से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ले जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *