महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार:जांजगीर-चांपा के निजी अस्पताल में चेकअप के दौरान वारदात, टोल प्लाजा से पकड़ाया

जांजगीर-चांपा के श्री कृष्णा हॉस्पिटल में महिला मरीज से छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन (39) को बिलासपुर रोड स्थित टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया है। घटना रविवार दोपहर की है। एक महिला स्वास्थ्य खराब होने पर श्री कृष्णा हॉस्पिटल पहुंची थी। असिस्टेंट सीनियर फिजिशियन डॉ. जयप्रकाश देवांगन ने आईसीयू में महिला का चेकअप किया। इस दौरान उसने चेकअप के बहाने महिला से छेड़छाड़ की। बिलासपुर भाग रहा था चांपा थाने में महिला की शिकायत पर धारा 74,75 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी डॉक्टर अपने घर से फरार हो गया था। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से उसका लोकेशन ट्रैक किया। वह बिलासपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *