रामविलास पासवान की पहली पत्नी को घर से निकाला,बिगड़ी तबीयत:पशुपति पारस के परिजन पर आरोप, राजकुमारी देवी बोली-संपत्ति का बंटवारा करवाए चिराग, वरना मर जाएंगे

दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने घर से निकाले जाने और संपत्ति में हिस्सेदारी न मिलने का आरोप लगाया है। खगड़िया के शहरबन्नी गांव स्थित संपत्ति को लेकर विवाद तब सामने आया, जब राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया कि पशुपति पारस के लोगों ने हमारे कमरों में ताला लगा दिया है। इसके साथ ही घर से निकाल दिया है। राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान से अपील की है कि वे जल्द से जल्द गांव आएं और संपत्ति का बंटवारा कराएं। उन्होंने कहा, “अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो हम मर जाएंगे।” पशुपति पारस के परिवार पर आरोप राजकुमारी देवी ने कहा, ‘चिराग पासवान को बुलाया जाए और संपत्ति का सही से बंटवारा किया जाए।’ उनका कहना है कि- पारिवारिक संपत्ति पर तीनों भाइयों को समान अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन अब तक उन्हें कुछ भी नहीं दिया गया। पांच साल पहले खेत भी उनसे ले लिया था। राजकुमारी देवी की बिगड़ी तबीयत पारिवारिक कलह के बीच राजकुमारी देवी की तबीयत भी बिगड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ‘जब उन्हें देखने पहुंचे, तो पाया कि उन्हें ऑक्सीजन लगा हुआ था। साथ ही यह भी पता चला कि रात में उनके कमरों में ताला जड़ दिया गया था, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई हैं।’ पार्टी प्रवक्ता ने घटना को बताया शर्मनाक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि ‘रामविलास पासवान की पहली पत्नी और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मां राजकुमारी देवी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पैतृक गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के परिवार के लोगों ने सरकारी बॉडीगार्ड की मदद से उनके घरों में तालाबंदी की। उनको घर से बेघर करने की साजिश की। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है’। ग्रामीण बोले- परिवार के सदस्य मिल बैठकर निकाले समाधान स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे विवाद पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि रामविलास पासवान समाज के लिए आदर्श थे। उन्होंने हजारों लोगों को रोजगार दिया था। अब अगर उनकी पत्नी घर से बेघर होती हैं, तो यह बेहद शर्म की बात है। आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। रामविलास पासवान की दो शादियां गौरतलब है कि रामविलास पासवान ने 1960 में पहली शादी राजकुमारी देवी से की थी, लेकिन 1983 में उनसे तलाक लेने के बाद रीना शर्मा से दूसरी शादी की थी। चिराग पासवान रीना शर्मा के बेटे हैं, लेकिन उनकी बड़ी मां राजकुमारी देवी से भी उनके बेहतर संबंध हैं। चिराग अक्सर अपने पैतृक गांव शहरबन्नी आते रहते हैं। ————— ये भी पढ़ें… ‘महागठबंधन के दलों में दरार, अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे’:पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बोले- विधानसभा चुनाव तक समीकरण बदल जाएगा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि आने वाले दिनों में राजद और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। पटना एयरपोर्ट पर बाबा बागेश्वर के “भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। उन्होंने कहा कि, “देश संविधान के आधार पर चलेगा, लेकिन कुछ राजनीतिक दल अपनी रोटियां सेंकने के लिए इस मुद्दे को तूल देते हैं। कुछ दल बाबा के बिहार आने पर ही विरोध करने लगते हैं। जबकि, अन्य धर्मों के प्रचार को लेकर ये चुप रहते हैं।” पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *