शिवपुरी में शुक्रवार को बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किए जाने के चलते शहर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। आज 11 केवी न्यू बस स्टैंड, 11 केवी मनियर, 11 केवी फतेहपुर फीडर और 33 केवी रातौर फीडर से संबंधित समस्त क्षेत्रों में 20 दिसम्बर को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। न्यू बस स्टैंड, मनियर, फतेहपुर बिजली फीडरों के बंद रहने से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक श्रीराम कालोनी, रघुवन्शी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हनुमान कालोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टैंड से संबंधित क्षेत्र, मनियर बीज गोदाम, नर्सरी लालमाटी मुदगल कॉलोनी से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसी प्रकार 33 केवी रातौर फीडर के बंद रहने से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 33/11 केवी बिजली सबस्टेशन भैंसाना और झिरी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।


