JEE मेंस से 2 दिन पहले छात्र ने दी जान:कानपुर के साइंटिस्ट का बेटा कोटा में ट्रेन से कटा; पिता बोले- उसे यही आसान लगा

यूपी के कानपुर के कृषि साइंटिस्ट के बेटे ने कोटा में ट्रेन से कटकर जान दे दी। 2 दिन बाद लखनऊ में उसकी JEE मेंस की परीक्षा थी। इसके लिए पिता सोमवार को उसे लेने आने वाले थे। लेकिन, इससे पहले ही उनके पास बेटे की मौत की खबर पहुंच गई। कृषि साइंटिस्ट दीपक मिश्रा ने कहा- हमने देखा कि बच्चों में स्ट्रेस है। वे अपनी बात कह नहीं पाते। मैंने जब उसे बताया कि उसे लेने मैं कोटा आ रहा हूं, तो शायद उसको यह सब करना ज्यादा आसान लगा। उज्ज्वल (18) पिछले 2 साल से कोटा में JEE की तैयारी कर रहा था। जीआरपी थाने के एसआई धर्म सिंह ने बताया- रविवार शाम 6.30 बजे राजीव गांधी नगर इलाके में मुंबई-दिल्ली रेल लाइन पर यह घटना हुई। छात्र ट्रेन आने से पहले पटरी पर लेट गया था। आईडी और मोबाइल से उसकी पहचान की गई। 2 अप्रैल को JEE मेंस का पेपर था
पिता दीपक कुमार मिश्रा ने बताया- मेरा बेटा उज्ज्वल पिछले 2 साल से राजीव गांधी नगर के सी-होम हॉस्टल में रहकर एक कोचिंग से JEE की तैयारी कर रहा था। 29 मार्च को उसका पेपर खत्म हुआ था। मैं उसका सामान शिफ्ट करवाने के लिए ही जा रहा था। उन्होंने बताया- 2 अप्रैल को उसका लखनऊ में JEE का पेपर था। इससे पहले ही रविवार रात को जीआरपी पुलिस थाने से बेटे की सूचना मिली कि यहां उसके साथ हादसा हो गया है। आखिरी बार कल रात 11.00 बजे उससे बात हुई थी। मैंने उसको कहा था कि लखनऊ में एग्जाम है, मैं तुमको लेने आ रहा हूं। उसका आज बस से टिकट भी था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
दीपक मिश्रा ने बताया- अब उसका जो भी सामान है, उसे शिफ्ट करवाकर ही वापस जाएंगे। हम हादसे के बाद उसके रूम पर भी गए थे, लेकिन सुसाइड नोट या ऐसा कुछ भी नहीं मिला। फिलहाल हम लोग लखनऊ में रह रहे हैं। हमारा घर कानपुर में है। कमरे से मिला एडमिट कार्ड
दीपक मिश्रा ने बताया- मेरे 2 बच्चे हैं, उज्ज्वल से छोटा एक और बेटा है। 2 साल से वह कोटा में अच्छे से रहा। शायद कल ही उसका अंतिम दिन था। 2 अप्रैल को JEE मेंस के पेपर के लिए उसने एडमिट कार्ड भी निकलवा लिया था। उसका एडमिट कार्ड कमरे से मिला है। ———————— यह खबर भी पढ़ें कोटा में NEET स्टूडेंट ने जिम-रॉड से लटककर जान दी, कमरे में हैंगिंग डिवाइस लगा था; रूम से बाहर नहीं निकला तो शक हुआ था कोटा में 17 साल के NEET स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। छात्र ने पहले पंखे से लटककर सुसाइड करने को कोशिश की लेकिन, इस पर हैंगिंग डिवाइस लगा था। इसके बाद उसने जिम में उपयोग में आने वाली रोड से फंदा लगाकर जान दे दी। वह सुबह से कमरे से बाहर नहीं निकला था। ऐसे में संचालक को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *