घर में घुस कर गला दबाया, पिस्टल दिखाकर दी धमकी

रांची | गुदड़ी चौक की रहने वाली नेहा परवीन ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पड़ोसी राजन उर्फ सरफराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेहा ने बताया कि राजन आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है, पहले भी जेल जा चुका है। जेल से आने के बाद से वह नेहा पर गलत नजर रखता है। जब नेहा ने इसका विरोध किया और अपने पति मो. शाहिद को जानकारी दी, तो शाहिद ने राजन के घर जाकर पूछताछ की। कुछ देर बाद राजन आठ-दस लड़कों को लेकर घर में घुस गया। उसने नेहा का गला दबाया और हाथ पकड़ कर बाहर खींचने की कोशिश की। शोर सुनकर नेहा के पति शाहिद और दो जेठ मो. समीर व मो. शब्बीर पहुंचे। विरोध पर राजन ने कमर से पिस्टल निकाल ली और जान से मारने की धमकी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *