जोधपुर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके चलते आम जनजीवन प्रभावित है। शहर में सुबह और शाम के अलावा दिन के समय में भी अब सर्दी का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। दिन में चलने वाली ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर बढ़ गया है। गुरुवार की बात की जाए तो जोधपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और भी गिरने का अनुमान है। प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर शब्द दो सप्ताह का पूर्व अनुमान भी जारी किया गया है जिसमें 25 से 27 दिसंबर तक पश्चिमी विकशॉप के सक्रिय होने और इससे राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान भी जताया गया है। इस बार मौसम विभाग की ओर से राज्य में सर्दी तेज रहने, कोल्ड वेव चलने और दिन और रात के तापमान भी गिरावट का अनुमान लगाया गया है। इधर सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही घरों में अब खान पान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। शहर में गोठ की परंपरा के तहत हल्दी, चक्की की सब्जियां घरों में बन रही है। आने वाले 25 दिसंबर तक इसी प्रकार से ठंड पड़ने का अनुमान है।


