सोगरिया-दानापुर के लिए 6 जनवरी से स्पेशल ट्रेन:कुंभ के चलते 5-5 ट्रिप निरस्त रहेगी, कल दुर्गापुरा से चलेगी जयपुर-मुम्बई सेन्ट्रल

यात्रियों की सुविधा वेटिंग क्लीयर करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 09819/09820 सोगरिया- दानापुर- सोगरिया के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये गाड़ी सोगरिया से 6 जनवरी से हर सोमवार व दानापुर से 7 जनवरी से हर मंगलवार को चलेगी।इस गाड़ी 15 थर्ड एसी कोच, 2 जनरेटर कार सहित कुल 17 कोच होंगे। हालांकि कुंभ व कोहरे के कारण दोनों दिशाओं में जनवरी में 2-2 व फरवरी में 3-3 ट्रिप निरस्त रहेगी। -गाड़ी संख्या 09819 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 6 जनवरी से हर सोमवार दोपहर 12.45 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09820 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 7 जनवरी से हर मंगलवार दानापुर से दोपहर 12.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.00 बजे सोगरिया पहुंचेगी। -सोगरिया से 13, 27 जनवरी व 3, 10, 24 फरवरी को और दानापुर से दिनांक 14, 28 जनवरी व 4, 11, 25 फरवरी को दोनों दिशाओं में कोहरे व कुंभ मेले के कारण 5-5 ट्रिप निरस्त रहेगी। उक्त तिथि को छोड़कर यह स्पेशल ट्रेन अगले आदेश तक संचालित होगी। ये गाड़ी दोनों दिशाओं में सोगरिया से दानापुर के बीच बारां, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुडवारा, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, पं दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।
कल दुर्गापुरा से चलेगी जयपुर- मुम्बई सेन्ट्रल
जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के अन्तर्गत गर्डर लाँचिंग के कारण कोटा होकर जयपुर- मुम्बई सेन्ट्रल एक्सप्रेस (12956) 21 दिसंबर को जयपुर के बजाय दुर्गापुरा से चलेगी। ये ट्रेन जयपुर-दुर्गापुरा स्टेशन के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। कोटा-नागदा ट्रैक पर 4 दिन में 262 यात्री बिना टिकट पकड़े वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि लोकल सवारी गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके मद्देनजर कोटा-नागदा रेल खण्ड पर सवारी गाड़ियों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 16 से 19 दिसंबर (चार दिनों ) तक चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में कुल 262 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। जिनसे कुल 75,615 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। इन चार दिनों के अभियान में 17 दिसंबर को सबसे ज्यादा 115 मामलें बिना टिकट यात्रा करते पकड़ में आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *