तेजाब फैक्ट्री से नाइट्रोजन गैस लीक होने से हड़कंप:लोगों का दम घुटा-आंखों में जलन, 40 लोग एडमिट; कलेक्टर ने फैक्ट्री सीज की

ब्यावर में तेजाब फैक्ट्री के गोदाम से नाइट्रोजन गैस लीक हो गई। गैस के असर से आसपास के इलाके में लोगों की आंखों में जलन होने लगी। सांस लेने में भी परेशानी हुई। प्रशासन ने 40 से ज्यादा लोगों को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। घटना बलाड़ क्षेत्र की सोमवार रात करीब 10 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची। रात करीब 11 बजे गैस लीकेज पर काबू पा लिया गया। कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने फैक्ट्री को सीज करने के आदेश दिए हैं। एक घंटे बाद गैस लीकेज पर पाया काबू
वार्ड पार्षद हंसराज शर्मा ने बताया- मुझे क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि तेजाब फैक्ट्री से गैस लीक हुई है। मैंने तुरंत फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। रात करीब 11 बजे गैस लीकेज पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं, हालात काबू में
मौके पर पहुंचे एसडीएम दिव्यांश सिंह ने कहा- नाइट्रोजन गैस के रिसाव से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने आसपास के लोगों को आश्वस्त किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। तेजाब फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। गैस की चपेट में आए ज्यादातर लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत है। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *