अवैध मादक पदार्थ स्मैक बचने का आरोपी गिरफ्तार:कोतवाली थाना पुलिस ने तीन माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने NDPS मामले में फरार चल रहे रामपुरिया छीपा बड़ौद जिला बारां निवासी लालचंद मीणा पुत्र जगन्नाथ मीणा को गिरफ्तार किया है। NDPS मामले में तीन माह से फरार था आरोपी कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि SP ममता गुप्ता के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरपकड़ अभियान चलाया का रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ बेचने के आरोपी लालचंद मीणा को NDPS एक्ट में गिरफ्तार किया है । थानाधिकारी मीणा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में पुलिस की ओर मुख्य आरोपी उलियाणा निवासी झब्बू मीणा पुत्र मियाराम मीणा को 18 दिसंबर 2024 को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी झब्बू मीणा निवासी उलियाणा छीपा बडौद निवासी लालचंद से अवैध मादक पदार्थ स्मैक खरीदकर लाता था और सवाई माधोपुर में बेचता था। आरोपी झब्बू की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान लालचंद से स्मैक खरीदने की बात कबूल की थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। आरोपी मामले में पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *