बहराइच के रामगांव इलाके में बीती देर रात तहसीलदार के वाहन ने लखमीपुर से अपनी भांजी को छोड़कर बाइक से वापस घर जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गाड़ी में फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका लोगों ने इसकी सूचना रामगांव पुलिस को दी। पुलिस ने वाहन का पीछा किया, लेकिन करीब 30 किलोमीटर तक युवक गाड़ी में फंसा रहा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पयागपुर थाना क्षेत्र में स्थित कृष्णानगर के रहने वाले नरेंद्र कुमार गुरुवार को प्लेटिना बाइक से अपनी भांजी को उसके घर छोड़ने लखीमपुर गोला गए थे। देर शाम वो वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी राम गांव इलाके में स्थित चौपाल सागर के पास नानपारा तहसीलदार के चार पहिया वाहन में टक्कर ने मार दी। 30 KM दूर नानपारा तहसील पहुंच चालक ने वाहन रोका
हादसे के बाद नरेंद्र गाड़ी में फंस गए, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। जिससे उसमें फंस कर उनकी मौत हो गई। हादसे से करीब 30 KM दूर नानपारा तहसील पहुंच चालक ने वाहन रोका, जिससे मृतक के शव के चीथड़े उड़ गए। थाना प्रभारी ने कहा- जांच कर रहे
राम गांव थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया- नायब तहसीलदार के सरकारी वाहन से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है ।


