इंडिया गठबंधन के नेताओं ने गृह मंत्री का पुतला फूंका, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

भास्कर न्यूज | चतरा इंडिया गठबंधन दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। पुतला दहन का यह कार्यक्रम केसरी चौक पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में कांग्रेस राजद और झामुमो के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर के विरुद्ध टिप्पणी कर उन्हें अपमानित किया गया है। जिसके कारण इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर इसका विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन दल डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा। कार्यक्रम में राजद जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव,राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश, कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक, संजय जयसवाल, के कौसर, नसरुद्दीन अंसारी, जितेंद्र सिंह, अज़ीमुद्दीन ख्वाजा, हर्षित चित्रांश, सौरव कुमार सौरव (मुन्ना यादव), लोकेश यादव, मनिष यादव ,विकि भोक्ता, उज्ज्वल यादव, अमर यादव, दीपक यादव, राजद नेता महरू यादव, हारून रसीद,जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप, रिंकू खान, उपेंद्र वर्मा, दिनेश दांगी, अशोक दांगी, दीपक कुमार शर्मा, आकाश कुमार, खेदु यादव, विनोद पासवान, अशोक राणा, विकास यादव, मुकेश भोगता, देव कुमार गौतम,जितेंद्र सिंह अरविन्द सिंह, बिनोद दास आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *