डॉ. लक्ष्यराज मेवाड़ के गद्दी उत्सव की परंपरा कल:सिटी पैलेस में सुबह से शुरू होगी परंपरा, शाम को श्री एकलिंगनाथजी के करेंगे दर्शन

मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव की परंपरा बुधवार 2 अप्रैल को निभाई जाएगी। उनके पिता अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद यह परंपरा कराई जा रही है।
उदयपुर के सिटी पैलेस से सोमवार देर रात इस संबंध में सूचना जारी की गई। जिसमें बताया गया कि बुधवार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक गद्दी उत्सव की परंपरा निभाई जाएगी। यह कार्यक्रम सिटी पैलेस प्रांगण में होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे अश्वपूजन की परंपरा होगी। लक्ष्यराज पूर्व राजपरिवार की प्राचीन परंपरानुसार शाम 4:20 बजे कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगनाथजी के दर्शन करने भी पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे हाथीपोल द्वार का पूजन किया जाएगा। रात 8:15 बजे भाईपा और सरदारों के रंगपलटाई दस्तूर की परंपरा निभाई जाएगी। जगदीश मंदिर में रात 9 बजे करेंगे दर्शन
इसके बाद लक्ष्यराज रात 9 बजे जगदीश मंदिर में दर्शन को जाएंगे। बता दे, मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन 16 मार्च को हुआ था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सिटी पैलेस में ही उनका उपचार और देखरेख हो रही थी। महेन्द्र सिंह मेवाड़ के निधन बाद ​विश्वराज सिंह की हुई थी राजतिलक रस्म
अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन 10 नवंबर 2024 को हुआ था। जिसके बाद उनके बेटे और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की राजतिलक रस्म निभाई गई थी। चित्तौड़गढ़ के किले में इसका आयोजन हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *