आसाराम को एक बार फिर आज लौटना पड़ेगा जेल:जोधपुर में 2 अप्रैल को होगी सुनवाई, गुजरात हाईकोर्ट ने 3 महीने की अंतरिम जमानत दी

नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम की अंतरिम जमानत 31 मार्च को खत्म हो गई है। राजस्थान हाईकोर्ट में आसाराम के वकील ने इस अवधि को बढ़ाने के लिए अर्जी दायर की हुई है। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 2 अप्रैल की तारीख दी है। सुनवाई में अंतरिम जमानत बढ़ाने या नहीं बढ़ाने पर फैसला होगा। ऐसे में आसाराम को एक बार फिर आज जेल लौटना पड़ेगा। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद आसाराम को 3 महीने की अंतरिम जमानत दी गई है। राजस्थान हाईकोर्ट में 29 से 31 मार्च तक अवकाश था। मंगलवार को कोर्ट खुलने पर आसाराम के वकील निशांत बोड़ा ने कोर्ट से सुनवाई का आग्रह किया। इस पर कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की तारीख दी है। लंबित है एक्सटेंशन एप्लिकेशन आसाराम की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में पहले से एक याचिका नियमित जमानत के लिए लगाई गई थी। उसमें राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आने पर याचिका को वापस ले लिया गया था। इसके बाद एक अन्य याचिका अंतरिम जमानत बढ़ाने को लेकर दायर की गई थी। राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को पहले गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर करने को कहा गया। जोधपुर में पेश याचिका पर 27 मार्च को सुनवाई होनी थी लेकिन तब तक गुजरात हाईकोर्ट का फैसला नहीं आया था। इसके चलते यह याचिका लंबित रखी गई है। गुजरात हाईकोर्ट के फैसले में दो जजों की हां, एक की ना गुजरात में 25 मार्च को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। 28 मार्च को फैसला सुनाया गया, लेकिन दो जजों की बैंच में एक जज की हां और दूसरे की ना के चलते अनिर्णय की स्थिति बन गई। तब गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने प्रकरण एक अन्य जज को ट्रांसफर किया। तीसरे जज की आसाराम को अंतरिम जमानत देने के निर्णय पर दो-एक के निर्णयानुसार आसाराम के पक्ष में फैसला हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *