पेट्रोल भरने के बाद सिगरेट जलाई, दुकान में लगी आग:डेढ़ लाख का नुकसान, फंसी महिला को शॉप के दूसरे दरवाजे को तोड़ बाहर निकाला

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में स्थित आनंदपुर प्रखंड के समीज गांव में एक दुकान में मंगलवार सुबह आग लग गई। दुकान की मालकिन दयमंती राउत के अनुसार, एक ग्राहक ने अपनी बाइक में पेट्रोल भरने के बाद सिगरेट जलाई। इससे दुकान में आग लग गई। आग लगते ही दुकान में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। दुकान में फंसी मालकिन दयमंती राउत को दूसरे दरवाजे को तोड़कर बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की मदद से दुकान को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया। दयमंती राउत ने बताया कि आग में लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *