झारखंड में सरहुल पर 2 दिन रहेगी छुट्टी:सीएम हेमंत सोरेन ने 2 दिवसीय राजकीय अवकाश किया घोषित, ट्वीट पर दी जानकारी

झारखंड के लोगों के लिए इस सरहुल अच्छी खबर सामने आई है। अब झारखंड में सरहुल के मौके पर दो दिनों की छुट्‌टी रहेगी। एक दिन की जगह अब इसे दो दिनों का राजकीय छुट्‌टी घोषित किया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को सरहुल के मौके पर खुशखबरी दी है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर दो दिन के राजकीय छुट्‌टी घोषित करने की बात कही है। कई सालों से हो रही थी मांग, अब हुआ पूरा सीएम हेमंत सोरेन ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर 2 दिन के राजकीय छुट्‌टी की मांग उठ रही थी। आदिवासी समाज के इस महा पावन पर्व के महत्व को देखते हुए, मैंने इस वर्ष से 2 दिन का राजकीय छुट्‌टी घोषित किया है। झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आयें हैं और सदैव सहेजेंगे। सरनास्थल में पत्नी संग की पूजा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर सरना स्थल, सिरमटोली में आयोजित पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने यहां पारंपरिक विधि -विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। ——————————– इस खबर को पढ़ें… मुख्तार के गुर्गे भी अनुज कनौजिया को ढूंढ रहे थे:शूटर की पत्नी पर थी नजर; जमशेदपुर में एनकाउंटर में STF ने किया ढेर जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर में अमलतास सिटी के पास स्थित भूमिहार मेंशन में मुठभेड़ में ढेर मुख्तार अंसारी गिरोह के शार्प शूटर अनुज कनौजिया की तलाश न केवल यूपी एटीएस कर रही थी बल्कि खुद मुख्तार अंसारी के गुर्गे भी उसकी तलाश में लगे हुए थे। इस बात का खुलासा पुलिस की पड़ताल में हुआ है। वहीं आई जानकारी के अनुसार वह जिस भूमिहार मेंशन में रह रहा था वहां उसके ऊपर 22 सीसीटीवी की निगरानी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *