कोरबा में मेन पाइपलाइन फटी:25 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा; लीकेज के बाद भी नहीं हुआ था मरम्मत

कोरबा के कोहड़िया मुख्य मार्ग स्थित साहू मोहल्ले में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य पाइपलाइन में दरार आ गई। इससे करीब 25 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा निकलने लगा। पानी सड़क पर बहने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से पाइप में लीकेज की शिकायत की जा रही थी। समय पर मरम्मत न होने के कारण यह स्थिति बनी। मोहल्ले के लोगों ने जल संसाधन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पानी के लिए परेशान हुए लोग स्थानीय निवासी रमेश साहू ने कहा कि विभाग की उदासीनता से क्षेत्र में पानी की किल्लत हो रही है। गीता वर्मा ने बताया कि घरों में पानी न होने से रोजाना के काम प्रभावित हुए हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पाइप में एयर बनने से लीकेज नगर निगम के अधिकारी राकेश मसीह के मुताबिक, गर्मी के मौसम में पाइप में एयर बनता है जो पास नहीं होने के कारण लीकेज करने लगता है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को बुलाकर मरम्मत कार्य पूरा करा लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *