छात्र नेता ने पूछा-खान सर बताएं 1000 करोड़ कहां गए:BPSC 70वीं PT धांधली के सबूत कोर्ट में क्यों नहीं दिखाएं; EOU जांच करें

पटना हाईकोर्ट ने 28 मार्च को BPSC 70वीं PT परीक्षा रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि 13 दिसंबर 2024 को हुई BPSC 70वीं PT में सभी सेंटर में गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले हैं, इसलिए पूरी परीक्षा दोबारा नहीं होगाी। हाईकोर्ट के इस फैसले जहां BPSC कैंडिडेट्स में हताशा है, वहीं छात्र नेता दिलीप कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिलीप कुमार ने खान सर से पूछा- ‘1000 करोड़ किसके खाते में गए। साथ ही कहा, जब खान सर के पास परीक्षा में धांधली के सबूत हैं, तो कोर्ट में पेश क्यों नहीं कर रहे हैं। पटना के कुछ कोचिंग शिक्षकों और माफियाओं ने छात्र आंदोलन को अपने फायदे के लिए बदनाम कर दिया। जिससे हमारी मांग पूरी नहीं हो सकी। हमें इस बात का गहरा दुख है कि कोचिंग संस्थानों की वजह से हमारे आंदोलन की छवि खराब हुई।’ खान सर बताएं- 1000 करोड़ किस अधिकारी के खाते में गए छात्र नेता ने आरोप लगाया- ‘खान सर हर मीडिया चैनल पर कह रहे थे कि उनके पास ऐसे सबूत हैं, जो 2 मिनट में हाई कोर्ट का फैसला बदल सकता है। फिर उन्होंने अभी तक कोई ठोस प्रमाण पेश क्यों नहीं किया है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि अगर परीक्षा नहीं होती है, तो 1000 करोड़ रुपए किस अधिकारियों के खातों में गए हैं, वो बताएंगे। अगर यह सच है, तो अब उन्हें उन अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करने चाहिए।’ कई लोग खान सर पर आरोप लगा रहे थे कि उनके कोचिंग सेंटर से परीक्षा के कई सवाल मिलते-जुलते थे। पटना हाई कोर्ट में भी उनके खिलाफ जांच की मांग उठी थी। इसके बावजूद, कुछ कोचिंग शिक्षक और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग खान सर को आंदोलन में शामिल कर रहे थे। खान सर का वीडियो जारी कर पूछे सवाल दिलीप कुमार ने खान सर का एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें खान सर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें पूरी जानकारी है कि पैसा कहां गया और भ्रष्टाचार कैसे हुआ। वो वीडियो में कह रहे हैं कि उन्हें पता है कि कैसे A के खाते से पैसे B में गए, फिर वहां से कैश C में, और किस D कंपनी के खाते में पैसे गए। किस अधिकारी की पत्नी के अकाउंट में पैसे जमा हुए। दिलीप कुमार ने कहा कि, ‘अगर खान सर को सच में सब पता है, तो वे उन अधिकारियों के नाम बताएं। अगर वे ऐसा नहीं करते, तो यह माना जाएगा कि उन्हें कम पैसा मिला। इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे थे।’ पूरे मामले की जांच EOU से करवानी चाहिए। जब बीपीएससी 67वीं और सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के सबूत हमने EOU को सौंपे थे, तो अब खान सर को भी अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करने चाहिए। अब जानिए BPSC 70वीं PT के विवाद की पूरी कहानी अब जानिए हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करने के बाद क्या कहा हाईकोर्ट ने BPSC को सुझाव भी दिए —————————————– इससे जुड़ुी ये खबर भी पढ़िए… दोबारा नहीं होगी BPSC 70वीं PT, री-एग्जाम की याचिका खारिज:पटना HC का फैसला सुनकर रो पड़ा कैंडिडेट, बोला- अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे पटना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को BPSC 70वीं PT परीक्षा रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट का फैसला है कि एग्जाम दोबारा नहीं होगा। वहीं, फैसले पर कैंडिडेट्स ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। फैसले के वक्त हाईकोर्ट कैंपस में मौजूद एक BPSC कैंडिडेट्स रो पड़ा। अभिषेक ने कहा, ‘हमारा केस डिसमिस हो गया है। पूरी खबर पढ़ें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *