सैफ अली खान पर हमला मामले में मानहानि का केस:गलत कार्रवाई के चलते पहले नौकरी गई, फिर टूटी शादी, रिस्तेदारों ने भी छोड़ा साथ

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने के मानले में मुंबई पुलिस को गलत युवक को पकड़कर पूछताछ करना महंगा पड़ सकता है। इस कार्रवाई के चलते युवक की पहले नौकरी गई, फिर शादी टूट गई। उसने खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले उसे समाजसेवी का साथ मिला और उसने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का केस लगया है। सैफ पर जानलेवा हमले मामले में पकड़े गए संदिग्ध आकाश कनौजिया ने बॉम्बे हाईकोर्ट से इंसाफ की गुहार लगाई है। मुंबई के सामाजसेवी और वकील फैजान अंसारी ने उसका साथ दिया। उन्होंने कोर्ट से अपने मुअक्किल के लिए न्याय की गुहार लगाई है। आकाश ने अपनी याचिका में दावा किया है कि पुलिस ने उसके पकड़े जाने की खबर मीडिया में दी। मीडिया में उसकी फोटो वीडियो आने से उसकी ना सिर्फ बदनामी हुई, बल्कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया। यहां तक कि उसकी शादी भी टूट गई। अब रिश्तेदारों ने भी उससे दूरी बना ली है। वो नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है। उसने कहा है कि अब वो मानसिक और आर्थिक रूप से इतना टूट गया है कि उसके सामने आत्महत्या करने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है। 1 करोड़ रुपए राहत राशि की मांग अधिवक्ता फैजान अंसारी ने होम मिनिस्ट्री से मानहानि के एवज में 1 करोड़ रुपए की राहत राशि की मांग की गई है। उसने अपनी दलील में बताया कि संदिग्ध आकाश कनौजिया को सैफ अली के घर में घुसकर चाकू से हमला करने के संदेह में दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया था। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम वहां पहुंची थी। पुलिस ने रातभर आकाश से पूछताछ किया और उसके बाद अगले दिन उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद संदिग्ध आकाश अपने मुंबई स्थित घर लौट गया था। इस दौरान मीडिया में उसकी तस्वीर और वीडियो के साथ न्यूज आने से उसे नौकरी से निकाल दिया गया। उसकी जहां शादी तय हुई वो भी टूट गई। उसके अपने लोगों ने उससे दूरी बना ली। इसके बाद उसने 3 मार्च 2025 को बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की। 15 जनवरी को हुआ था सैफ पर हमला बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खाने के घर में 15 जनवरी 2025 की रात दो बजे एक चोर घुसा था। वहां उसने सैफ पर चाकू से हमला किया। इसमें उसके गले, पीठ, हाथ और सिर में चोट आई थी। सैफ को 6 जगह पर चाकू लगा था। इसके बाद घायल हालत में उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका 5 दिन तक इलाज चला। शरीफुल इस्लाम की जगह पकड़ाया आकाश सैफ के ऊपर हमला करने वाला आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद उर्फ विजय दास है। पुलिस ने उसकी जगह आकाश को संदेही के रूप में गिरफ्तार कर लिा था। इसके बाद जब शरीफुल पकड़ा गया तो आकाश को छोड़ा गया। शरीफुल के पास से पुलिस को बांग्लादेशी आईकार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला था। वह अपना नाम विजय दास रखकर अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था। आरोपी पांच महीने से मुंबई में रह रहा था और हाउसकीपिंग का काम करता था। ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस से पकड़ा गया था आकाश अभिनेता सैफ पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में मुबंई क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध की फोटो रेलवे पुलिस से शेयर की थी। संदिग्ध की तलाश में रेलवे पुलिस उस फोटो को सभी जगह सरकुलेट किया। 18 जनवरी को मुंबई- हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से संदिग्ध आकाश को हिरासत में लिया गया। वह बिना टिकट यात्रा कर जांजगीर-चांपा अपनी नानी के यहां जा रहा था। शादी के लिए लड़की देखने जांजगीर जा रहा था आकाश कनौजिया अकाश ने बताया कि उसकी शादी तय होने वाली है। वो लड़की देखने जांजगीर चांपा जिला जा रहा है।वहां उसके रिश्तेदार भी रहते हैं। आकाश ने पुलिस को बताया था कि वह मूलत: यूपी का रहने वाला है। लेकिन अपने माता पिता के साथ कोलाबा में रहता है। यहां रहकर वह ड्राइवरी की नौकरी करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *