कोडरमा में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने दो बच्चियों के साथ रेप किया। पीड़ित बच्चियों की उम्र 5 और 6 साल है। वहीं, आरोपी को ज्यों ही पता चला कि उसे गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर आ रही है, उसने कीटनाशक दवा खा लिया। घटना सोमवार शाम की है। पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने अपनी दोनों बच्चियों को नरेश यादव उर्फ बाबू यादव के घर दूध लेने भेजा था। बच्चियां कुछ देर में लौट आईं और चुपचाप कमरे में बैठ गईं। आरोपी एक बच्ची का मुंह दबाए हुए था जब मां ने बच्चियों को दोबारा दूध लेने भेजा, तब यह घटना हुई। मां मंदिर जा रही थीं। उन्होंने बच्ची को आवाज लगाई तो बाबू यादव के घर से बचाओ की आवाज सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो आरोपी एक बच्ची का मुंह दबाए हुए था। दूसरी बच्ची नग्न अवस्था में थी। मां ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। बच्चियों ने बताया कि बाबू यादव ने उनके साथ जबरदस्ती की। जब पीड़िता के परिवार ने आरोपी से इस बारे में बात करनी चाही, तो उसने धमकी दी। पीड़िता के पिता ने तिलैया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अधेड़ ने खाई जहर इधर, मामले के पश्चात बाबू यादव को ज्यों ही पता चला कि उसे गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर आ रही है, उसने कीटनाशक दवा खा ली। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे पुलिस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बाबू यादव के पुत्र ने बताया कि उसके पिता पर झूठा आरोप लगाया गया है। इस प्रकार के आरोप लगने से उसके पिता शर्मिंदगी महसूस करने लगे और लाचार होकर बदनामी से बचने के लिए जहर खा लिया है। मामला दर्ज, जांच जारी है:- थाना प्रभारी इधर, मामले को लेकर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना के बाद नाबालिग के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चूंकि आरोपी ने जहर खा लिया है। इसलिए उसके इलाज के बाद बच्चियों का मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा।


