टैम्पो पलटने से 3 स्कूली बच्चे घायल:ट्रैक्टर से भिड़ंत होने के बाद पलट गया टैंपों, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भेजा

अलवर शहर में MIA थाना क्षेत्र की तरफ आ रहा स्कूली बच्चों से भर टैंपो शुक्रवार सुबह बख्तल की चौकी के पास पलट गया। पहले ट्रैक्टर से हल्की टक्कर हुई। उसके बाद टैंपों पलटा है। जिससे सूर्य नगर स्थित ओम माध्यिमक स्कूल के 3 बच्चे घायल हुए हैं। जिनका जिला असपतल में प्राथमिक उपचार कराया गया। ओम माध्यमिक स्कूल के घायल छात्र विकास ने बताया कि अचानक टैंपो पलट गया। उससे पहले टैंपो ड्रावइर का ट्रक्टर चालक से झगड़ा भी हुआ था। उसके ट्रैक्टर की टक्कर से टैंपों पलटा है। राहगती सतीश ने बताया टैंपो अचानक पलटा है। ड्राइवर व बच्चे जाली में फंस गए। इसके बाद बच्चों को टैंपो से बाहर निकाला। जिनमें से कुछ बच्चों केा हल्की चोट लगी थी। एक्सीडेंट के करीब 30 मिनट बाद स्कूल संचालक भी आए। तीन बच्चों को चोट लगी है। तभी बख्तल चौकी के समीप सिटी पार्क के पास टैम्पो चालक किसी व्यक्ति से बहस करने लग गया तभी पिछे से आरहे किसी वाहन ने टैम्पो को जोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से टैम्पो में बैठे हम तीनों कल्पना, विष्णु और विकाश नीचे दब गये जिसकी वजह से हमारे हल्की चोट आई । पता चला है कि टैंपों को एक ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *